ओपेक क्रूड अब भी 80 डॉलर प्रति बैरल से नीचे

विएना, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। पेट्रोलियम निर्यातक देशों के संगठन 'ओपेक' के सदस्य देशों द्वारा उत्पादित कच्चे तेल (क्रूड) की कीमत गुरुवार को भी 80 डॉलर प्रति बैरल (159 लीटर) से नीचे रही।

ओपेक की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार को ओपेक क्रूड की कीमतों में बुधवार के मुकाबले 0.87 डॉलर प्रति बैरल की तेजी आई और यह 77.38 डॉलर के स्तर पर रहा।

समाचार एजेंसी 'डीपीए' ने ओपेक के एक बयान के हवाले से कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में आ रही भारी गिरावट से चिंतित ओपेक के सदस्य देशों के तेल मंत्री अगले महीने की 18 तारीख को विएना में बैठक करने वाले हैं। इस बैठक में मौजूदा वैश्विक वित्तीय संकट, वैश्विक अर्थव्यवस्था की ताजा स्थिति और तेल बाजार पर इनके प्रभाव पर चर्चा की जाएगी।

इससे पहले ओपेक के सदस्य देशों के तेल मंत्रियों की बैठक 10 सितंबर को हुई थी। उस वक्त कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट के मद्देनजर उत्पादन में कटौती पर सहमति जताई गई थी। बावजूद इसके इस दौरान ओपेक क्रूड की कीमतों में 18.54 डॉलर प्रति बैरल की गिरावट आ चुकी है।

गौरतलब है कि ओपेक के सदस्य देश कच्चे तेल के कई ब्रांडों का उत्पादन करते हैं, इनमें से 13 महत्वपूर्ण ब्रांडों की औसत कीमत ओपेक बास्केट कीमत कहलाती है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+