आस्ट्रेलियाई मीडिया ने हसी की पारी को सराहा

सिडनी, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया के समाचार पत्रों ने भारत में अपने पहले ही टेस्ट मैच में शानदार शतक लगाने वाले मध्यक्रम के बल्लेबाज माइकल हसी की पारी की जमकर सराहना की है।

समाचार पत्र 'द एज' ने लिखा है कि हसी ने साबित कर दिया है कि आस्ट्रेलियाई टीम का मध्यक्रम उनके हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। हसी ने मैच के दूसरे दिन शुक्रवार को पहली पारी में 146 रन बनाकर आस्ट्रेलिया को 430 रनों सम्मानजनक स्कोर खड़ा करने में मदद की।

पत्र लिखता है, "अपने कप्तान के नक्शे-कदम पर चलते हुए हसी ने एक यादगार पारी खेली। आस्ट्रेलियाई मध्यक्रम उनके हाथों में पूरी तरह सुरक्षित है। भारत में पहली बार टेस्ट खेलते हुए यह कारनामा करना सचमुच महान उपलब्धि है।"

एक अन्य समाचार पत्र 'द आस्ट्रेलियन' ने भी हसी की साहसिक पारी को सराहा है। पत्र के मुताबिक अनिल कुंबले और हरभजन सिंह जैसे विश्वस्तरीय स्पिनरों के सामने हसी ने महान पारी खेली।

पत्र लिखता है, "पोंटिंग का शतक टीम के लिए खास था लेकिन हसी ने जो पारी खेली है वह सचमुच साहसिक है। स्तरीय बल्लेबाजों के नाकाम होने के बाद हसी ने प्रेरणा का स्रोत बनते हुए ब्रैड हेडिन और ब्रेट ली के साथ उपयोगी साझेदारी कर टीम के लिए अतुलनीय योगदान दिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+