सेंसेक्स 800 और निफ्टी 234 अंक लुढ़के (लीड-2)

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को भी अफरा तफरी मची रही। कारोबार की समाप्ति पर 'सेंसेक्स' एवं 'निफ्टी' में क्रमश: 800 और 234 अंकों की भारी गिरावट दर्ज की गई।

बंबई स्टाक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज सुबह 696.09 अंकों की भारी गिरावट के साथ 10,632.27 पर खुला और कारोबार की समाप्ति पर यह 800.51 अंक यानी 7.07 प्रतिशत की गिरावट दर्शाते हुए 10,527.85 पर बंद हुआ। बुधवार को यह 11,328.36 पर बंद हुआ था।

नेशनल स्टाक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' भी आज 233.70 अंक यानी 6.65 प्रतिशत गिरावट के साथ 3,2709.95 पर बंद हुआ। आज सुबह यह 11.60 अंकों की गिरावट के साथ 3,502.05 पर खु़ला था। बुधवार को यह 3,513.65 पर बंद हुआ था।

इस दौरान बीएसई का मिडकैप सूचकांक 334.48 अंक यानी 8.34 प्रतिशत गिरावट के साथ 3,676.00 पर और स्मालकैप सूचकांक 343.74 अंक यानी 7.31 प्रतिशत गिरावट के साथ 4,355.45 पर बंद हुआ।

बीएसई में आज अचल संपत्ति, पूंजीगत वस्तु, धातु, उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु और ऊर्जा खंड के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+