आर्थिक संकट से निपटने के लिए यूरोप के साथ साझा नीति चाहते हैं बुश

वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने विश्व अर्थव्यवस्था के लिए खतरा पैदा वाले वित्तीय संकट से निपटने के लिए अमेरिका और यूरोप को साझा नीति बनाने पर बल दिया है।

स्लोवाक राष्ट्रपति इवान गास्परोविक के साथ गुरुवार को मुलाकात के दौरान बुश ने कहा कि हमारी समान इच्छा यूरोपीय मित्रों के साथ सबसे बेहतर साझा नीति विकसित करने के लिए काम करने की है।

गौरतलब है कि बुश ने बुधवार को फ्रांसीसी राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी, ब्रिटिश प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन, जर्मन चांसलर एंजेला मार्केल और इटली के प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी से और अधिक आर्थिक नुकसान रोकने के प्रयासों में सहयोग करने के लिए कहा था।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार बुश की यह टिप्पणी विश्व के सात धनी देशों के वित्तमंत्रियों और केंद्रीय बैंकों के अध्यक्षों की शुक्रवार को वाशिंगटन वित्त मंत्रालय में होने वाली बैठक के पहले आई है।

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि बुश जी-7 देशों के वित्तमंत्रियों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष और विश्व बैंक के प्रमुखों के साथ शनिवार को अलग से बैठक करेंगे।

अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष के निदेशक डोमिनिक स्ट्रास कान ने गुरुवार को चेतावनी दी थी कि दुनिया मंदी के चंगुल में है और इससे बचाव के अंतर्राष्ट्रीय सहयोग ही एकमात्र विकल्प है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+