सीमा परिहार सपा में शामिल हुई

औरैय्या 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। दस्यु सुंदरी सीमा परिहार ने शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) का दामन थाम लिया। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने यहां आयोजित एक जनसभा में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

औरैय्या जिले के सपा अध्यक्ष राम बाबू यादव ने आईएएनएस को बताया, "सीमा परिहार ने शुक्रवार को सपा जिला इकाई द्वारा आयोजित एक जनसभा में पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव से पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।"

सीमा परिहार को फूलन देवी की तर्ज पर लोकसभा का उम्मीदवार बनाए जाने संबंधी एक सवाल पर राम बाबू यादव ने कहा कि अभी यह तय नहीं हुआ है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले बेंडिट क्वीन के नाम से मशहूर फूलन देवी को 1996 में मुलायम सिंह यादव ने सपा के टिकट पर लोकसभा पहुंचाया था।

सीमा परिहार इससे पहले उदित राज के नेतृत्व वाली इंडियन जस्टिस पार्टी के टिकट पर भदोही से लोकसभा का उपचुनाव लड़ चुकी हैं, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। परिहार पर हत्या और अपहरण के 29 मामले दर्ज हैं। वर्ष 2000 में उन्होंने आत्मसमर्पण किया था, जिसके बाद उन्हें जमानत मिली थी।

सीमा परिहार ने अपने ही जीवन पर बनी फिल्म वुंडेड में मुख्य भूमिका निभाई है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+