फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति माट्र्टी अहतिसारी को नोबेल शांति पुरस्कार (लीड-1)

ओस्लो, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति माट्र्टी अहतिसारी को तीन दशकों से अधिक समय से कई महाद्वीपों में अंतर्राष्ट्रीय संघर्षो को सुलझाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए वर्ष 2008 का 'नोबेल शांति पुरस्कार ' देने की घोषणा की गई है।

ओस्लो, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। फिनलैंड के पूर्व राष्ट्रपति माट्र्टी अहतिसारी को तीन दशकों से अधिक समय से कई महाद्वीपों में अंतर्राष्ट्रीय संघर्षो को सुलझाने में महत्वपूर्ण योगदान के लिए वर्ष 2008 का 'नोबेल शांति पुरस्कार ' देने की घोषणा की गई है।

पुरस्कार देने की घोषणा करते हुए शुक्रवार को नोबेल समिति ने कहा कि अल्फ्रेड नोबेल की सच्ची भावना के अनुरूप माट्र्टी के प्रयासों ने दुनिया को और अधिक शांतिपूर्ण बनाने तथा राष्ट्रों के बीच दूरियां मिटाने में योगदान दिया है।

गंभीर और लंबे समय से चले आ रहे संघर्षो को समाप्त करने का पिछले 20 वर्षो से प्रयास कर रहे अहतिसारी ने वर्ष 1989-90 में नामीबिया की स्वतंत्रता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने इंडोनेशिया के आचेह प्रांत के जटिल मुद्दे के हल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

वर्ष 1999 में और पुन: वर्ष 2005-07 के दौरान कोसोवो में विवाद को हल करने में भी अहतिसारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

कमेटी के अनुसार अहतिसारी ने इराक समस्या के शांतिपूर्ण समाधान का भी प्रयास किया। उन्होंने उत्तरी आयरलैंड में संघर्ष के हल में मदद के अलावा मध्य एशिया और अफ्रीकी क्षेत्रों में तनाव समाप्त करने का प्रयास किया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+