शोभराज की नहीं हुई शादी : जेल प्रशासन
काठमांडू, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में केंद्रीय जेल प्रशासन ने कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज और उसकी मंगेतर निहिता बिश्वास के बीच शादी की खबरों का खंडन किया है।
काठमांडू, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। नेपाल की राजधानी काठमांडू में केंद्रीय जेल प्रशासन ने कुख्यात अपराधी चार्ल्स शोभराज और उसकी मंगेतर निहिता बिश्वास के बीच शादी की खबरों का खंडन किया है।
काठमांडू जेल में तैनात एक पुलिस निरीक्षक ने आईएएनएस को बताया कि 'दसई' (दुर्गापूजा) के दौरान जेल में एक पारंपरिक समारोह का आयोजन किया गया था।
एक पुलिस अधिकारी ने नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि गुरुवार को दशहरे के दौरान कैदियों के रिश्तेदार भेंट करने जेल पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि कैदियों को परिवार के साथ दशहरा मनाने के लिए जेल परिसर में एक टेंट लगाया गया था, जिसमें कैदियों को उनके रिश्तेदारों ने टीका लगाया।
जेल में तैनात एक सुरक्षाकर्मी ने बताया कि गुरुवार को निहिता अपनी मां और भाई के साथ यहां पहुंची थी। निहिता की मां ने दशहरा के मौके पर शोभराज को टीका लगाया। वहीं शोभराज ने भी निहिता को टीका लगाया।
उसने कहा कि दोनों की शादी की खबरें अफवाह हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
