गंगा की मुक्ति के लिए कुर्बानी देने को तैयार हूं : बाबा नागनाथ
वाराणसी, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। टिहरी बांध से मां गंगा की मुक्ति और गंगा को राष्ट्रीय नदी घोषित करने के लिए वाराणसी में 76 दिनों से आमरण अनशन कर रहे बाबा नागनाथ योगेश्वर नाथ की अब गंभीर हो चुकी है।
मणिकर्णिका घाट पर जीवन गुजारने वाले बाबा का वजन पिछले 76 दिनों में आधा रह गया है लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि जिला प्रशासन का कोई भी आदमी उनका हालचाल तक भी पूछने नहीं गया।
काफी कमजोर हो चुके बाबा नागनाथ योगेश्वर का कहना है कि मां गंगा की मुक्ति के लिए यदि मुझे कुर्बान भी होना पड़ेगा तो मैं अपने को सौभाग्यशाली समझूंगा। अपनी मांगों को दुहराते हुए बाबा ने कहा कि जब तक टिहरी से गंगा को मुक्त नहीं किया जाता , गंगा को राष्ट्रीय नदी और उसे प्रदूषित करना सं™ोय अपराध नहीं घोषित किया जाता है, तब तक मेरा आमरण अनशन जारी रहेगा।
बाबा नागनाथ योगेश्वर नाथ ने कहा कि टिहरी बांध में कुल सात गेट हैं, यदि सरकार पूरा गेट खोलने में असमर्थ है तो तीन या चार गेट ही खोल दे। बाबा ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि केन्द्र सरकार इतना भी नहीं करेगी तो मजबूरन पूरा बांध तोड़ने के लिए दबाव बनाना पड़ेगा।
इधर अनशनरत बाबा की निरंतर गिरती जा रही हालत से गंगा प्रेमियो की चिंता बढ़ती जा रही है। गंगा के लिए पूरी तरह से समर्पित जय मां गंगे क्रांतिदूत संस्था के सदस्य विनय पांडेय ने सरकार द्वारा बाबा के अनशन को हल्के में लेने को घोर लापरवाही बताते हुए चेतावनी दी कि यदि बाबा को कुछ हो गया तो गंगा के लिए शांतिपूर्वक हो रहा आंदोलन उग्र हो सकता है। इसकी सीधी जिम्मेदारी केन्द्र सरकार की होगी।
पांडेय ने कहा कि सरकार क्यों नहीं समझती है कि गंगा में प्रदूषण उसके प्रवाह को रोकने की वजह से ही है। उन्होंने दावा किया कि अगर मां गंगा की धारा को टिहरी बांध से मुक्त कर दिया जाए तो गंगा स्वयं ही निर्मल तो हो ही जायेगी साथ ही सारा प्रदूषण भी अपने आप समाप्त हो जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
**


Click it and Unblock the Notifications
