सिंपसन ने कहा, जेल में हो सकती है मेरी हत्या
लंदन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। डकैती और अपहरण के मामले में जेल की सजा काट रहे अमेरिका के पूर्व फुटबाल खिलाड़ी ओरेथाल जेम्स (ओ.जे.) सिंपसन ने अपनी हत्या किए जाने का अंदेशा जताया है।
सिंपसन ने कहा है कि जेल में बंद श्वेत लोगों का एक दल उनकी हत्या कर सकता है। हत्या और डकैती का आरोप साबित होने के बाद सिंपसन को इस वर्ष तीन अक्टूबर को आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।
ब्रिटेन के समाचार पत्र 'द सन' के मुताबिक अमेरिका के नेवादा प्रांत के लास वेगास शहर के एली स्टेशन जेल में बंद सिंपसन ने श्वेत लोगों के दल 'आर्यन वारियर्स' को खुद के लिए खतरा बताया है।
सिंपसन ने वर्ष 1995 में अपनी पूर्व पत्नी निकोल और उसके दोस्त रोनाल्ड गोल्डमैन की हत्या कर दी थी। मारे गए दोनों लोग श्वेत थे और यही कारण है कि अश्वेत होने के नाते सिंपसन 'आर्यन वारियर्स' जैसे श्वेत लोगों दल के निशाने पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
