श्रीनगर हिंसा में 2 प्रदर्शनकारियों की मौत (लीड-2)

श्रीनगर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के शुक्रवार को श्रीनगर दौरे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच झड़प में दो व्यक्तियों की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत कई घायल हो गए।

श्रीनगर के नवहट्टा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर पथराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। बाद में प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियां भी चलाई गईं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रबर की गोली से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल प्रदर्शनकारी की अस्पताल में मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों के पथराव में कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

गौरतलब है कि अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस ने सिंह के दौरे के मद्देनजर घाटी में शुक्रवार दोपहर से शनिवार तक बंद का आह्वान किया है।

शुक्रवार को सिंह ने जम्मू में चिनाब नदी पर बनने वाली बगलिहार परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया। शनिवार को वे कश्मीर घाटी के अंदर चलने वाली पहली रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+