लिट्टे के ठिकानों पर सेना का हवाई हमला, लड़ाई जोरों पर
कोलंबो, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में वायुसेना ने शुक्रवार सुबह तमिल विद्राहियों के संदिग्ध ठिकानों पर तीन हवाई हमले किए। तमिलों के कब्जे वाले उत्तरी इलाके में लड़ाई काफी जोरों से चल रही है।
कोलंबो, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। श्रीलंका में वायुसेना ने शुक्रवार सुबह तमिल विद्राहियों के संदिग्ध ठिकानों पर तीन हवाई हमले किए। तमिलों के कब्जे वाले उत्तरी इलाके में लड़ाई काफी जोरों से चल रही है।
वायुसेना ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के पैरानथन गांव स्थित एक संचार केंद्र पर सुबह 6.30 बजे बमबारी की। यह स्थान लिट्टे की प्रशासनिक राजधानी किलिनोच्ची से दो किलोमीटर उत्तर में है।
मीडिया सेंटर फॉर नेशनल सिक्योरिटी (एमसीएनएस) ने बताया कि वायुसेना ने इसके अलावा वरिष्ठ लिट्टे नेताओं के छुपने के एक ठिकाने और लिट्टे के ब्लैक टाइगर शिविर पर भी बमबारी की।
इस संबंध में लिट्टे की तरफ से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं व्यक्त की गई है। सेना और लिट्टे के बीच जोरों की लड़ाई जारी है और सेना का दावा है कि वह अब किलिनोच्ची से केवल दो किलोमीटर दूर है।
एमसीएनएस ने बताया कि गुरुवार को हुए संघर्ष में 33 तमिल विद्रोहियों और सेना के एक जवान की मौत हुई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
