लंदन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। आगामी शनिवार को अपना 105वां जन्मदिन मनाने जा रही ब्रिटिश महिला क्लारा मेडमोर दीर्घायु होने की वजह अपने कुंवारेपन को मानती हैं।
ग्लासगो में जन्मी क्लारा पिछले 40 साल से कोर्नवेल में है, लेकिन इससे पहले वे कनाडा और न्यूजीलैंड में भी काफी वक्त बिता चुकी हैं। समाचार पत्र डेली टेलीग्राफ के मुताबिक उनके पास कभी भी अपना घर-परिवार बसाने का वक्त ही नहीं रहा। इस समय वे कार्नवेल के एक नर्सिग होम में रहती हैं।

क्लारा बताती हैं कि उनके बहुत से मित्र रहे, लेकिन दोस्ती से आगे नहीं बढ़ने या फिर ब्याह रचाने की जरूरत उन्होंने कभी नहीं समझी। वे बताती हैं कि उनकी सेक्स में कभी भी दिलचस्पी नहीं रही। ऐसी सभी बातों से दूर रहने को ही वे अपनी लंबी उम्र का राज मानती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications