बगलिहार परियोजना से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी : प्रधानमंत्री (राउंडअप)

चंद्रकोट/श्रीनगर, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बनने वाली बगलिहार पनबिजली परियोजना के प्रथम चरण का शुक्रवार को उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस परियोजना में पाकिस्तान की 'वाजिब चिंताओं' का ध्यान रखा गया है और इससे राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। उधर, प्रधानमंत्री के श्रीनगर दौरे का विरोध के दौरान दो व्यक्तियों की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत कई घायल हो गए।

प्रधानमंत्री ने कहा, "दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए परियोजना के निर्माण के समय सिधु जल संधि के प्रावधानों पर ध्यान रखा गया। हमने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि हमारे पड़ोसी देशों के वाजिब चिंताओं का ध्यान रखा जाए और किसी को कोई शिकायत ना हो।"

सिंह ने पाकिस्तान से विकास परियोजनाओं में भारत का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने उद्घाटन के मौके पर राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इससे विद्युत उत्पादन दोगुना हो जाएगा।

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लाभ पहुंचेगा। प्रधानमंत्री शनिवार को कश्मीर घाटी के अंदर चलने वाली पहली रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे।

उधर, प्रधानमंत्री के श्रीनगर दौरे का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की सुरक्षाकर्मियों के साथ झड़प हो गई। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और सुरक्षाकर्मियों समेत कई घायल हो गए।

श्रीनगर के नवहट्टा इलाके में प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और अर्धसैनिक बलों पर पथराव किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। बाद में प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियां भी चलाई गईं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि रबर की गोली से घायल एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं एक अन्य घायल की अस्पताल में मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पथराव में कई सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए।

गौरतलब है कि अलगाववादी संगठन हुर्रियत कांफ्रेंस ने प्रधानमंत्री के दौरे के मद्देनजर घाटी में शुक्रवार दोपहर से शनिवार तक बंद का आह्वान किया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+