विश्व बैंक प्रमुख ने वैश्वीकरण को बढ़ावा देने लिए भारत, चीन का उदाहरण दिया
वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत, चीन और ब्राजील का हवाला देते हुए विश्व बैंक के अध्यक्ष राबर्ट बी. जोलिक ने लोगों को गरीबी से बाहर निकालने और विकास के लिए समन्वित और सतत वैश्वीकरण पर जोर दिया है।

शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ)-विश्व बैंक की बैठक के पहले जोलिक ने कहा, "मेरा पहले भी विश्वास था और अब भी यकीन है कि वैश्वीकरण से बहुत अधिक लाभ है। आप उन देशों को देखें जो लोगों को गरीबी से बाहर निकलने, आगे बढ़ने और नई संभावनाओं को हासिल करने में सक्षम हुए हैं। वैश्वीकरण के लाभ काफी विशाल हैं।"
जोलिक ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने चीन, ब्राजील और भारत के दौरे के दौरान उन युवाओं से बात की जो यह महसूस करते हैं कि वैश्वीकरण से उनके लिए संभावनाओं के काफी अधिक दरवाजे खुल गए।
उधर वित्तमंत्री पी.चिदंबरम वार्षिक बैठकों में भाग लेने के लिए शुक्रवार को अमेरिका पहुंच रहे हैं। वे अमेरिकी वित्त मंत्रालय में जी-20 की बैठक के दौरान विकासशील और विकसित देशों के वित्तमंत्रियों के साथ आर्थिक संकट से निपटने के उपायों पर चर्चा करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications