हिंदू धर्म के कारण ही भारत एक सफल लोकतंत्र : आडवाणी
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि सिर्फ हिंदू धर्म ही धर्मनिरपेक्षता और बहुलवाद को मानने वाला है और यही वजह भी है कि भारत आज एक सफल लोकतंत्र है।
इंडिया फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा प्रकाशित तीन पुस्तकों के विमोचन के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आडवाणी ने कहा, "लोकतंत्र की सफलता के लिए दूसरे धर्मो व परंपराओं के प्रति सम्मान का भाव होना चाहिए। धार्मिक मामलों में असहिष्णुता जरूर दिखती है। हिंदू समुदाय कभी भी धर्मतंत्र को स्वीकार नहीं कर सकता। इसलिए आज हम एक सफल लोकतांत्रिक देश हैं।"
उन्होंने कहा कि आंतकवाद के मुद्दे पर केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा, "वोट बैंक की राजनीति के लिए हम खुद को धोखा देते रहते हैं। हमें यह क्यों नहीं दिख रहा है और हम इसके खिलाफ क्यों कोई सख्त कदम नहीं उठा पा रहे हैं। क्या यह हमारी नीति है या हमारी आदत बन चुकी है कि खुद को धोखा देते रहें।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
