बेंगलुरू टेस्ट : स्थिति मजबूत करना होगा आस्ट्रेलिया का लक्ष्य

बेंगलुरू, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। आस्ट्रेलिया और भारत के बीच बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन शुक्रवार का खेल शुरू हो गया है।

मैच के पहले दिन कप्तान रिकी पोंटिंग (123) के शानदार शतक और साइमन कैटिच (66) की साहसिक पारी की बदौलत अपनी स्थिति मजबूत करने वाली आस्ट्रेलियाई टीम दूसरे दिन रनों का पहाड़ खड़ा कर अपनी स्थिति मजबूत करने के इरादे से खेलेगी।

पहले दिन का खेल खत्म होने तक आस्ट्रेलिया ने चार विकेट खोकर 254 रन बना लिए थे। माइकल हसी 115 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 46 रन बनाकर खेल रहे हैं जबकि शेन वॉटसन बिना खाता खोले उनका साथ दे रहे हैं।

आस्ट्रेलियाई पारी को संवारने में कप्तान पोंटिंग ने महान योगदान दिया। भारत में अपनी नाकामी की चर्चा से ऊब चुके पोंटिंग ने चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने करियर का 36वां शतक लगाया। उन्होंने पहले कैटिच के साथ दूसरे विकेट के लिए 166 रन और तीसरे विकेट के लिए हसी के साथ 70 रन जोड़े।

पोंटिंग ने 243 गेंदें खेलकर 13 चौके लगाए, जबकि कैटिच ने 149 गेंदों पर सात चौके जड़े। हालांकि भारत में अपने शानदार प्रदर्शन के लिए विख्यात सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। माइकल क्लार्क (11) भी कुछ खास नहीं कर सके। भारत की ओर से जहीर ने दो विकेट लिए हैं जबकि हरभजन और इशांत शर्मा को एक-एक विकेट मिला है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+