स्टॅाकहोम ओपन : नेलबैंडियन क्वार्टर फाइनल में
स्टॉकहोम, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना के शीर्ष वरीयता प्राप्त टेनिस खिलाड़ी डेविड नेलबैंडियन स्कॉटहोम ओपन टेनिस टूर्नामेंट के अंतिम आठ दौर में पहुंच गए हैं।
यूरोप की खेल वेबसाइट 'यूरोस्पोर्ट डॉट कॉम' के मुताबिक गुरुवार को खेले गए एकतरफा मुकाबले में नेलबैंडियन ने स्वीडन के जोएकिम जोहांसन को 6-3, 6-2 से पराजित किया।
हाल ही में संन्यास के बाद वापसी करने वाले जोहांसन बिल्कुल लय में नहीं दिखे और पूरे मैच के दौरान एक बार भी नेलबैंडियन पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ सके।
अगले दौर में नेलबैंडियन का सामना स्पेन के एल्बर्ट मोंटेनेस से होगा। जीत के बाद नेलबैंडियन ने कहा, "पहले दौर में मेरा रिटर्न अच्छा नहीं रहा। हालांकि दूसरे दौर में कुल मिलाकर मैंने अच्छा रिटर्न किया। मैं अपने खेल से खुश हूं।"
अन्य मुकाबलों में केई निशीकोरी ने स्लोवाकिया के डोमिनिक हर्बेटी को 6-1, 1-6, 7-5 से पराजित कर दिया। अगले दौर में उनका सामना दूसरी वरीयता प्राप्त क्रोएशियाई खिलाड़ी मारियो एंकिच से होगा। एंकिच बेल्जियम के स्टीव डारसिस को 7-6, 6-4 से पराजित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
