अमेरिकी बाजारों में गिरावट से आस्ट्रेलियाई बाजार भी लुढ़के
सिडनी, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजारों के पिछले पांच वर्षो के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान आस्ट्रेलियाई शेयर बाजारों में 5.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
सिडनी, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजारों के पिछले पांच वर्षो के सबसे निचले स्तर पर पहुंचने के बाद शुक्रवार को आरंभिक कारोबार के दौरान आस्ट्रेलियाई शेयर बाजारों में 5.5 प्रतिशत की गिरावट आई।
एएसएक्स सूचकांक 223 अंक (5.1प्रतिशत) की गिरावट के बाद 4,097 के स्तर पर पहुंच गया।
चीन में लौह अयस्क ग्राहकों द्वारा माल उठाने में देरी के समाचारों के कारण बाजार बुरी तरह प्रभावित हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि वैश्विक मांग घटने के कारण लंबे समय के सौदों में लौह अयस्क के दामों में गिरावट आ सकती है।
कोयले और लौह अयस्क के निर्यात से आस्ट्रेलिया सबसे अधिक आय अर्जित करता है। इनका निर्यात प्रभावित होने से सरकार का कर राजस्व और खर्च की योजना प्रभावित हो सकती है।
गौल्डमैन सैक्स के कमोडिटी विश्लेषक जेबी वियर ने कहा कि लौह अयस्क के चीनी आयात में विलंब से यह साफ है कि चीन में लोहे के मांग में पहले से नरमी आई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
