अमेरिकी शेयर बाजारों में भारी गिरावट
न्यूयार्क, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिकी शेयर बाजारों में गुरुवार को भी भारी गिरावट जारी रही और डाउ जोंस औद्योगिक सूचकांक पिछले पांच सालों के सबसे निचले स्तर, 9000 से नीचे आ गया।
डाउ जोंस और स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 सूचकांक में सात प्रतिशत से भी अधिक की गिरावट हुई। एक वर्ष पहले अपने सबसे ऊपरी स्तर 14,000 से अब तक डाउ जोंस में 35 फसदी की गिरावट आ चुकी है। स्टैंडर्ड एंड पुअर 500 में पिछले सात दिनों में आई गिरावट 1996 में हुई सबसे लंबी गिरावट के समान है।
यह गिरावट अमेरिकी वित्त मंत्रालय द्वारा खराब आर्थिक हालत वाले वित्तीय संस्थानों को मदद देने के लिए उनके शेयर खरीदने के संकेत देने के बावजूद हुई है। बुधवार को विश्व के सात केंद्रीय बैंकों द्वारा सामूहिक रूप से ब्याज दरों में कटौती का कदम भी शेयर बाजारों को गिरने नहीं रोक पाया।
अमेरिकी अधिकारी पहले ही कह चुके हैं कि कर्ज संकट के कारण खस्ताहाल अमेरिकी अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए 700 अरब डॉलर की बचाव योजना का प्रभाव सामने आने में कुछ समय लग सकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
