बगलिहार पर पाक की 'वाजिब िंचंताओं' का ध्यान रखा गया : प्रधानमंत्री (लीड-1)
चंद्रकोट, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू कश्मीर में चिनाब नदी पर बनने वाली बगलिहार पनबिजली परियोजना के प्रथम चरण का उद्घाटन करते हुए शुक्रवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा कि निर्माण के दौरान पाकिस्तान की 'वाजिब चिंताओं' का ध्यान रखा गया।
बगलिहार पनबिजली परियोजना के पहले चरण में 450 मेगावाट क्षमता वाली परियोजना का सिह ने उद्घाटन किया। उन्होंने कहा, "दोनों पक्षों की संतुष्टि के लिए परियोजना के निर्माण के समय सिधु जल संधि के प्रावधानों पर ध्यान रखा गया। हमने इस बात का पूरा ख्याल रखा कि हमारे पड़ोसी देशों के वाजिब चिंताओं का ध्यान रखा जाए और किसी को कोई शिकायत ना हो।"
सिंह ने पाकिस्तान से विकास परियोजनाओं में भारत का सहयोग करने की अपील की। उन्होंने उद्घाटन के मौके पर राज्य की जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण है और इससे विद्युत उत्पादन दोगुना हो जाएगा।
इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से लोगों को प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से लाभ पहुंचेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
