सिख विरोधी दंगों की पीड़िता को बरसों बाद मिला मुआवजा

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिख विरोधी दंगों के दो दशक से भी ज्यादा अर्से बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के दखल की वजह से एक पीड़िता को मुआवजा मिल सका है।

नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। सिख विरोधी दंगों के दो दशक से भी ज्यादा अर्से बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) के दखल की वजह से एक पीड़िता को मुआवजा मिल सका है।

वर्ष 1984 में रांची की रहने वाली प्रीतम कौर के मकान में दंगाइयों ने कथित तौर पर लूटपाट की थी और उनके पति लाभ सिंह पर हमला भी किया था।

हालांकि उनके दो बेटों इकबाल सिंह और मनमोहन सिंह को क्रमश: 450,000 लाख और 220,000 रुपये का मुआवजा मिला लेकिन वह इससे महरूम रह गईं।

एनएचआरसी के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कौर ने वर्ष 2006 में मुआवजे के लिए एनएचआरसी से गुहार लगाई थी । दो वर्षो तक विभिन्न पहलुओं पर गौर करने के बाद आयोग ने उन्हें मुआवजा देने का आदेश दिया।

गौरतलब है कि कौर को मुआवजे के रूप में 200,000 रुपये की राशि दी गई है। इसके अलावा घरेलू सामान के नुकसान की एवज में भी उन्हें 13,500 रुपये दिए गए हैं। अधिकारी के मुताबिक कौर इस समय अमृतसर में रहती हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+