गृह मंत्रालय ने कश्मीर के हालातों से चुनाव आयोग को अवगत कराया
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। गृह सचिव मधुकर गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से भेंट कर उसे जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालातों से अवगत कराया।
नई दिल्ली, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। गृह सचिव मधुकर गुप्ता के नेतृत्व में तीन सदस्यीय एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से भेंट कर उसे जम्मू कश्मीर के मौजूदा हालातों से अवगत कराया।
प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान आगामी विधानसभा चुनावों के दौरान सेना की तैनाती के बारे में भी विस्तृत चर्चा की।
आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सूबे में जल्द ही चुनावों की घोषणा हो सकती है। आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हम जल्द ही चुनाव की तारीखों की घोषणा करेंगे। जम्मू कश्मीर जैसे राज्य में चुनावों के पूर्व कई प्रकार की चीजों को ध्यान में रखना पड़ता है।"
उल्लेखनीय है कि मुख्य चुनाव आयुक्त एन. गोपालस्वामी की अध्यक्षता में चुनाव आयोग के तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में जम्मू कश्मीर का दौरा किया था और राज्य के प्रमुख राजनीतिक दलों से चुनावों के बारे में चर्चा की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
