दक्षिण अफ्रीका के घरेलू टूूर्नामेंट में अंपायर बने हैं शास्त्री
जोहांसबर्ग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर सुरेश शास्त्री इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के घरेलू अंतर-प्रांतीय मैचों में अंपायर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
जोहांसबर्ग, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारत के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर सुरेश शास्त्री इन दिनों दक्षिण अफ्रीका के घरेलू अंतर-प्रांतीय मैचों में अंपायर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
शास्त्री को यह जिम्मेदारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड (सीएसए) के बीच समझौते तहत सौंपी गई है।
दोनों देशों के क्रिकेट बोर्डो ने इस वर्ष जनवरी में एक समझौता किया था जिसके तहत दोनों देशों के दो-दो अंपायर एक-दूसरे की घरेलू प्रतियोगिताओं में अंपायर होंगे।
कई अंतर्राष्ट्रीय मैचों में हिस्सा ले चुके शास्त्री मौजूदा समय में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अंतर्राष्ट्रीय पैनल में बीसीसीआई के प्रतिनिधि हैं।
शास्त्री रविवार को ही दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुके हैं। फिलहाल वे गुरुवार से डरबन के सहारा स्टेडियम में नैशहुआ डॉल्फिन्स और बिजहब हाईवेल्ड लायंस प्रांतीय टीमों के बीच खेले जा रहे मुकाबले में अंपायर की भूमिका में नजर आ रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
