मैनचेस्टर युनाइटेड पर नहीं पड़ेगा मंदी का असर

लंदन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। दुनिया के सबसे महंगे खिलाड़ियों के साथ करार करने वाले इंग्लैंड के शीर्ष फुटबाल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड का स्वामित्व रखने वाले अमेरिका के ग्लेजर परिवार का कहना है कि वैश्विक आर्थिक मंदी का उसके क्लब पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

आर्थिक मंदी ने इंग्लैंड सहित दुनिया भर के शीर्ष फुटबाल क्लबों की अधिक खर्च करने की आदत पर काफी हद तक लगाम लगा दिया है लेकिन ग्लेजर परिवार का कहना है कि उनके क्लब को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

यूूरोप की खेल वेबसाइट 'स्पोर्टिगलाइफ डॉट कॉम' के मुताबिक इंग्लैंड के दूसरे क्लबों, जैसे चेल्सी के अरबपति मालिक रोमन अब्रामोविक और मैनचेस्टर सिटी की स्वामित्व रखने वाली कंपनी अबू धाबी युनाइटेड ग्रुप ने आर्थिक मंदी का डटकर सामना किया है लेकिन ऐसा कहा जाने लगा है कि मैनचेस्टर युनाइटेड आने वाले दिनों में इससे काफी हद तक प्रभावित होगा।

पूरे मामले को लेकर अपना पक्ष साफ करते हुए ग्लेजर पविवार ने अपने प्रवक्ता के हवाले से कहा, "हमारा क्लब आर्थिक रूप से मजबूत है। हमें विज्ञापनों से काफी आमदनी हो रही है और हम इसी के बूते अपनी स्थिति स्थिर बनाए रखेंगे।"

उल्लेखनीय है कि आर्थिक मंदी का सबसे बड़ा शिकार युनाइटेड की प्रायोजक कंपनी अमेरिकी की एआईजी रही है। ऐसे में जबकि खुद एआईजी का भविष्य सुरक्षित नहीं है, उसके युनाइटेड के साथ जुड़ने की संभावना कम है।

क्लब ने साफ किया है कि आने वाले दिनों में अगर स्थिति और खराब होती है और एआईजी उससे नाता तोड़ लेती है तो फिर वह साऊदी टेलीकॉम को अपना प्रायोजक बनाने पर विचार कर सकता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+