आरबीआई ने सीआरआर में कटौती की

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 150 आधार अंकों यानी 1.5 प्रतिशत कटौती कर इसे 7.50 प्रतिशत करने की घोषणा की। इसी महीने की छह तारीख को सीआरआर में 50 आधार अंकों की कटौती की गई थी।

मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को नकद आरक्षित अनुपात (सीआरआर) में 150 आधार अंकों यानी 1.5 प्रतिशत कटौती कर इसे 7.50 प्रतिशत करने की घोषणा की। इसी महीने की छह तारीख को सीआरआर में 50 आधार अंकों की कटौती की गई थी।

सीआरआर वह न्यूनतम राशि है जिसे बैंकों को आरबीआई के पास जमा रखना होता है। इसमें कटौती का अर्थ यह है कि बैंकों के पास अब ऋण देने के लिए ज्यादा धन उपलब्ध होगा।

आरबीआई ने शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि सीआरआर में कटौती 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले पखवाड़े से प्रभावी होगी।

आरबीआई के इस फैसले से देश की वित्तीय प्रणाली में लगभग 600 अरब रुपये की तरलता बढ़ जाएगी। छह अक्टूबर को की गई कटौती की वजह से बाजार की मुद्रा तरलता में 200 अरब रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

आरबीआई ने विज्ञप्ति में कहा, "यह कदम घरेलू वित्तीय बाजार में तरलता बढ़ाने के लिए उठाया गया है, ताकि वैश्विक स्तर पर मौजूदा वित्तीय संकट से उत्पन्न दबाव कम किया जा सके।"

आरबीआई ने कहा, "आगामी दिनों में दुनिया के हालात लगातार बदतर होते जाएंगे। वित्तीय संकट का अंतर्राष्ट्रीय शेयर बाजार और मुद्रा बाजार पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+