अमेरिका और उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण समझौते पर हुए सहमत
सियोल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका और उत्तर कोरिया परमाणु निरस्त्रीकरण समझौते के बेहद करीब पहुंच चुके हैं। परमाणु ठिकानों की जांच और निरीक्षण के सवाल पर दोनों पक्ष सहमत हो गए हैं।
दक्षिण कोरिया के उच्च अधिकारियों के हवाले से समाचार पत्र 'चोसन इल्बो' ने कहा कि प्योंगयांग के परमाणु ठिकानों की जांच और निरीक्षण के विवादास्पद सवाल पर दोनों सहमत हो गए हैं।
उत्तर कोरिया अगर अपने परमाणु हथियार ठिकानों को निष्क्रिय करना जारी रखता है तो अमेरिका उसे साफ-सुथरी छवि वाले देशों की सूची में शामिल कर सकता है। अधिकारियों ने बताया कि इस संदर्भ में अमेरिका का निर्णय इस महीने की शुरुआत में आ सकता है।
पिछले सप्ताह उत्तर कोरिया और मुख्य अमेरिकी वार्ताकार क्रिस्टोफर हिल के बीच समझौता नहीं हो सका क्योंकि इस पर अभी जार्ज बुश की मंजूरी बाकी है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक अमेरिका ने उत्तर कोरिया के परमाणु ठिकानों की अच्छी तरह से जांच की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
