महाराष्ट्र में मंदिर में भगदड़, 2 मरे
अहमदनगर(महाराष्ट्र), 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के एक मंदिर में मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
अहमदनगर(महाराष्ट्र), 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। महाराष्ट्र में अहमदनगर जिले के एक मंदिर में मची भगदड़ में दो लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
यह हादसा जिले के राशिन गांव के जगदंबा मंदिर के गर्भगृह में गुरुवार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे हुआ। करजट थाने के प्रभारी आर. जे. सोनावाने ने आईएएनएस को बताया कि दशहरे के मौके पर सैकड़ों भक्त कतार में खड़े थे और दर्शन करने की जल्दबाजी में यह भगदड़ मची।
इस भगदड़ में 40 वर्षीय दिलीप हरिभाऊ काले और 52 वर्षीय गुलाब दिनकर कदम की मौत हो गई। वे दोनों करजट उप जिले के सोनलवाड़ी और बारलगांव-दागदी गांवों के रहने वाले थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।