मैक्के न के जवाब में ओबामा का 30 मिनट का विज्ञापन

वाशिंगटन, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बराक ओबामा ने चुनावों से पहले एक हफ्ते के लिए 'प्राइम टाइम' पर 30 मिनट का विज्ञापन समय खरीदा है।

ये विज्ञापन चुनावों से छह दिन पहले 29 अक्टूबर से प्रसारित किए जाएंगे। इनको पूर्वी तट पर शाम 8.30 बजे और पश्चिमी तट पर शाम 5.30 बजे प्रसारित किया जाएगा।

वेबसाइट 'पॉलीटिको डॉट कॉम' ने गुरुवार को खबर दी कि सीबीएस टेलीविजन चैनल के साथ सौदा तय हो चुका है और ओबामा का प्रचार अभियान एनबीसी और फॉक्स के साथ इसके लिए वार्ता कर रहा है।

रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार जॉन मैक्के न ने चुनावों के पहले ओबामा पर सीधा हमला करते हुए एक विज्ञापन जारी किया है। इसमें 1960 के दशक के वियतनाम युद्ध के विरोधी संगठन के सदस्य बिल आयर्स के साथ उनके संबंधों को उजागर किया गया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विज्ञापन में कहा गया है कि ओबामा और घरेलू आतंकवादी बिल आयर्स ने वर्षो साथ-साथ काम किया है। इसमें कहा गया है कि ओबामा अमेरिका के लिए खतरनाक हैं।

रिपब्लिकन पार्टी की उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार सारा पेलिन ने भी इस हफ्ते जारी अपने पहले विज्ञापन में ओबामा को चारों ओर से आतंकवादियों से घिरा हुआ बताया है।

आयर्स को वर्ष 1969 में 'वेदर अंडरग्राउंड' को मदद देते पाया गया था। इस संगठन ने वियतनाम युद्ध के विरोध में संघीय भवनों पर हमले किए थे। इन हमलों में किसी की मौत नहीं हुई थी। आयर्स को कोई सजा नहीं हुई और वे इस समय शिकागो में इलिनोइस विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+