बुरहानपुर हिंसा में 2 की मौत, देखते ही गोली मारने के आदेश (लीड-1)

भोपाल, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में शुक्रवार को दो समुदायों के बीच भड़की हिंसा में दो लोगों की जान चली गई। बिगड़ते हालातों के मद्देनजर हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में बेमियादी कर्फ्यू लागू कर दिया गया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात बालाजी की शोभा यात्रा निकल रही थी, तभी कुछ लोगों ने रथ पर पथराव कर दिया। पथराव के बाद तनाव बढ़ गया जिसके बाद धारा 144 लागू कर दी गई थी। लेकिन दोनों गुटों ने आपस में बाचतीच कर मामले को सुलझा लिया। थम चुका विवाद शुक्रवार की दोपहर एक बार फिर बढ़ गया। देखते ही देखते गांधी चौक, आलमगंज, लालबाग और मंडी क्षेत्र में दुकानों में आग लगाने का दौर शुरू हो गया। इस आगजनी में 20 दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गई।

आगजनी शुरू होते ही दोनों ओर से पत्थरबाजी तथा मारपीट होने लगी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंचती तब तक तनाव काफी बढ़ चुका था। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और हवाई फायरिंग भी की। इसके बाद भी स्थिति नहीं सुधरी तो शहर के सभी पांच थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लागू कर दिया गया। दोनों ओर से हुई पत्थरबाजी और पुलिस की फायरिंग में दो लोगों की जान चली गई।

खरगोन के पुलिस उप महानिरीक्षक जी़ जनार्दन ने आईएएनएस को बताया कि बुरहानपुर में भड़की हिंसा में दो लोगों की जान चली गई है जबकि 21 लोग घायल हो गए। घायलों में छह पुलिस वाले और 15 नागरिक हैं। तनाव बढ़ता देखकर कर्फ्यू लागू कर दिया गया है और दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश दे दिए गए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बलों की तैनाती कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन की ओर से हालात नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं।

बुरहानपुर में रात तक आगजनी का दौर जारी था और दंगाई सड़कों पर उतर आए थे। बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक एम़ क़े कटकवार का कहना है कि हालात नियंत्रण में है और जल्दी ही स्थितियां सामान्य हो जाएंगी। घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+