भारी गिरावट के साथ खुले देश के शेयर बाजार
मुंबई, 10 अक्टूबर (आईएएनएस)। देश के शेयर बाजार शुक्रवार को साप्ताहिक कारोबार के अखिरी दिन भारी गिरावट के साथ खुले और रुपया भी अब तक अपने सबसे निचले स्तर तक जा पहुंचा।
बंबई स्टाक एक्सचेंज का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' आज 699.09 अंकों की गिरावट के साथ 10,632.27 पर खुला। कारोबार की शुरूआत में 10.10 बजे सेंसेक्स 10,596.92 पर कारोबार कर रहा था।
बुधवार के मुकाबले के मुकाबले सेंसेक्स में अब तक 731.44 अंकों (6.46 प्रतिशत) की गिरावट आ चुकी है।
नेशनल स्टाक एक्सचेंज का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' भी 11.60 अंकों की गिरावट के साथ 3502.05 पर खुला। इसी समय निफ्टी भी 3316.05 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी में बुधवार को बंद होने के स्तर से 197.60 अंकों (5.62 फीसदी) की गिरावट आ चुकी है। बुधवार को निफ्टी 3513.65 पर बंद हुआ था।
रुपया की कीमत डॉलर के मुकाबले गिरकर अब 49.30 रुपये प्रति डॉलर हो गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
