नैनो के लिए कर्नाटक में जगहों का दौरा

विपक्ष के विरोध प्रदर्शन के चलते टाटा ने सिंगुर से संयंत्र हटाने का फ़ैसला किया
टाटा समूह के प्रबंध निदेशक ने नैनो कार परियोजना के बारे में कर्नाटक में संभावित स्थलों का दौरा किया है. सरकार ने उन्हें हर संभव मदद का विश्वास दिलाया है.

टाटा मोटर्स के प्रबंध निदेशक रविकान्त ने आज कर्नाटक के धारवाड़ ज़िले का दौरा किया.

मुलाक़ात के बाद मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का कहना था कि कर्नाटक सरकार के दरवाज़े टाटा मोटर्स के लिए हमेशा खुले हैं और अगर टाटा मोटर्स नैनो परियोजना कर्नाटक लाने का फ़ैसला करती है तो उसे हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी.

मुख्यमंत्री ने ये भी बताया कि अगले 10-15 दिन में उनकी मुलाक़ात टाटा समूह के प्रमुख रतन टाटा से भी हो सकती है.

सिंगुर से वापसी

बीते शुक्रवार को रतन टाटा ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य से मुलाक़ात के बाद घोषणा की थी कि वो सिंगुर में टाटा का संयंत्र बंद करने जा रहे हैं.

पश्चिम बंगाल सरकार ने दो वर्ष पहले नैनो परियोजना के लिए 100 एकड़ ज़मीन का अधिग्रहण किया था लेकिन किसानों ने विपक्षी तृणमूल कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में ज़मीन वापस माँगना शुरू कर दिया.

दस हज़ार से अधिक किसान मुआवज़ा लेकर ज़मीन देने को तैयार थे लेकिन दो हज़ार किसान किसी हालत में ज़मीन नहीं छोड़ना चाहते थे.

टाटा के कर्मचारियों और इंजीनियरों पर कई बार हमले हुए जिसके बाद वहाँ पिछले महीने के शुरू में कामकाज बंद कर दिया गया था.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+