इंडियन मुजाहिदीन ने दी मुंबई में आतंकवादी हमलों की धमकी

नई दिल्ली, 14 सितम्बर (आईएएनएस)। जयपुर, अहमदाबाद और बेंगलुरू के बाद दिल्ली में हुए आतंकवादी विस्फोटों की जिम्मेदारी लेने वाले संगठन इंडियन मुजाहिदीन ने अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में हमला करने की धमकी दी है।

लगभग चार महीनों के दौरान हुए इन आतंकवादी हमलों में 130 लोगों की जानें गईं और सैकड़ों अन्य घायल हुए।

मुंबई पुलिस के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) पर मुस्लिमों को परेशान करने का आरोप लगाते हुए इंडियन मुजाहिदीन ने एक ईमेल में कहा है कि वह इस दस्ते की गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है।

शनिवार की शाम दिल्ली में हुए पांच सिलसिलेवार धमाकों के बाद विभिन्न मीडिया समूहों को भेजे गए इस मेल की एक प्रति आईएएनएस के पास है।

संगठन ने ईमेल में लिखा है, "तुम्हें जानना चाहिए कि हम तुम्हारी हरकतों से अनजान नहीं हैं। हमारी नजर तुम्हारी हर हरकत पर है और हमें केवल सही समय का इंतजार है। हाल ही में अंसार नगर और अंधेरी के मोगरापाड़ा इलाकों में रात के वक्त मारे गए छापों और मुस्लिमों के खिलाफ की गई कार्रवाई की खबर भी हमें है।"

मेल में लिखा है कि मुस्लिम महिलाओं और बच्चों के साथ जिस तरह का गंदा सुलूक पूछताछ के दौरान किया जा रहा है उसकी कीमत भविष्य में मुंबई के लोगों को अपनी जान देकर चुकानी होगी और इसके जिम्मेदार होंगे मुंबई एटीएस के संरक्षक विलासराव देशमुख और आर.आर. पाटिल। मेल में राजस्थान के उपपुलिस महानिरीक्षक ए.के. जैन को भी निशाना बनाने की धमकी दी गई है।

ईमेल में गुरुअलहिंदी और अल-अरबी नाम से दो हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+