बाढ़ के साथ अपराधियों का भी कहर जारी

पटना, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के बाढ़ प्रभवित इलाकों में जहां कोसी कहर ढा रही हैं वहीं अपराधी वर्ग भी इन इलाकों असहाय बाढ़ पीड़ितों के घरों में लूटपाट मचा रहे हैं।

पटना, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के बाढ़ प्रभवित इलाकों में जहां कोसी कहर ढा रही हैं वहीं अपराधी वर्ग भी इन इलाकों असहाय बाढ़ पीड़ितों के घरों में लूटपाट मचा रहे हैं।

पुलिस सूत्रों से आईएएनएस को इस संबंध में सूचना मिली है। खाली पड़े घरों में लूटपाट मचाने के साथ-साथ अपराधी पीड़ितों को भी नहीं छोड़ते हैं। बंदूक की नोक पर ये अपराधी इनके पास बचे सामानों को लूट रहे हैं।

बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित मधेपुरा, सुपौल और सहरसा जिले में इस प्रकार की ढेर सारी वारदातें हो रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि अपराधियों और असामाजिक तत्वों द्वारा गत दो-तीन दिनों के अंदर छोटे कस्बों और गांवों में पीड़ितों से मूल्यवान वस्तुओं को लूटे जाने की सूचना मिली है।

मधेपुरा जिला के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उदाकिशुनगंज, मुरलीगंज और बिहारीगंज में गत चार दिनों में लूटपाट की दो दर्जन से अधिक वारदातें हुई हैं।

पुलिस के अनुसार बाढ़ पीड़ितों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के नाम पर नाव वाले भी लूटपाट मचा रहे हैं। सुपौल और सहरसा जिले से इस प्रकार की कई घटनाओं की सूचना मिली है। बाढ़ की चपेट में आने के बाद हजारों लोग इन इलाकों से अपना सब कुछ छोड़कर पलायन कर रहे हैं।

बाढ़ प्रभावित कुछ इलाकों से महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने की अपुष्ट सूचना मिली है। वहीं मुख्यंमत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित इलाकों में लूटपाट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

आपदा प्रबंधन विभाग ने रविवार को जानकारी दी थी कि लगभग 467,000 लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है और डेढ़ लाख लोगों को विभिन्न 172 राहत शिविरों में रखा गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+