उप्र में जेल से फरार अपराधियों से पुलिस मुठभेड़, 1 मरा, 2 फरार
गाजीपुर, 1 सितम्बर(आईएएनएस)। उत्तरप्रदेश की गाजीपुर जिला जेल से फरार, हत्या के मामले में सजा प्राप्त दो अपराधियों और उनके साथियों की रविवार देर रात पुलिस से हुई मुठभेड़ में एक अपराधी मारा गया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से घायल हुए हैं।

गाजीपुर के पुलिस अधीक्षक बृजलाल मीणा ने आईएएनएस को बताया कि हत्या के एक मामले के दोषी आनंद सिंह और प्रमोद सिंह पिछले महीने जिला जेल से फरार हो गए थे।
रविवार रात पुलिस को सूचना मिली कि दोनों अपने गिरोह के साथ रेवतीपुर इलाके में किसी वारदात को अंजाम देने जा रहे हैं। पुलिस द्वारा की गई घेराबंदी की कार्रवाई के दौरान उन्होंने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस की तरफ से की गई जवाबी गोलाबारी में कुबेर कुशवाहा नाम का एक अभियुक्त मारा गया, जबकि आनंद और प्रमोद सिंह फरार होने में सफल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications