आठवले के समर्थकों ने शिल्पा की कार पर पत्थर फेंके

मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल 'कलर्स' पर प्रसारित हो रहे रियलिटी शो 'बिग बॉस' की मेजबानी कर रहीं शिल्पा पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आरपीआई) नेता रामदास आठवले के समर्थकों ने शुक्रवार को लोनावाला के निकट हमला किया।

टेलीविजन धारावाहिकों की दिग्गज निर्मार्ता एकता कपूर और उनके भाई व अभिनेता तुषार कपूर के साथ लोनावाला में साक्षात्कार की रिकार्डिग पूरा होने के बाद मुंबई लौट रहीं शिल्पा को आठवले के समर्थकों ने बीच में ही रोक उनकी कार पर पत्थर बरसाना शुरू कर दिया।

आठवले के अनुसार वे 'बिग बॉस' के घर पर रहना चाहते थे, लेकिन शिल्पा की चालाकी के कारण यह संभव नहीं हो पाया। हालांकि, शिल्पा शो में हिस्सा लेने वालों के चयन में अपनी कोई भूमिका नहीं मानतीं।

शिल्पा ने आईएएनएस से कहा, "वे लगातार मेरी कार पर पत्थर बरसाते रहे। कोई मुझे बताए कि मैंने क्या किया है? आठवले के समर्थक कृपया यह समझ लें कि शो में भाग लेने वालों के चयन में मेरा कोई हाथ नहीं है।"

पिछले महीने भी कलर्स चैनल के मुंबई स्थित दफ्तर पर आठवले के समर्थकों ने हमला कर वहां सड़क जाम कर दिया था। उन्होंने शिल्पा का पुतला भी जलाया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+