भारतीय मूल के स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर फाउंडेशन
जोहांसबर्ग, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। भारतीय मूल के दक्षिण अफ्रीकी स्वतंत्रता सेनानी अहमद काथर्दा के नाम पर एक फाउंडेशन की स्थापना की गई है।
फाउंडेशन का उद्देश्य नस्लवाद और उपनिवेशवाद के विरूद्ध संघर्ष को बढ़ावा देना है, जिसमें महात्मा गांधी और जवाहरलाल नेहरू के लिए एक विशेष खंड मौजूद रहेगा।
शनिवार को फाउंडेशन के उद्घाटन समारोह में अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (एआईसीसी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला ने भी बधाई संदेश भेजे।
अहमद को वर्ष 2005 में 'प्रवासी भारतीय सम्मान' भी मिल चुका है। दक्षिण अफ्रीका में स्वतंत्रता संघर्ष में अहमद का मंडेला के साथ विशेष योगदान है। अहमद ने कहा कि देश में बड़ी संख्या में युवा स्वतंत्रता संग्राम से अनजान हैं।
अहमद ने कहा कि आज इस बात की आवश्यकता है कि युवा वर्ग को स्वतंत्रता के लिए देश मे किए गए संघर्ष से परिचित करवाया जाए।
मंडेला ने अपने संदेश में कहा कि फाउंडेशन का उदेश्य भावी पीढ़ी को देश के इतिहास के प्रति जागरूक बनाना है। वहीं सोनिया गांधी ने अपने संदेश में अहमद के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता और न्याय के लिए अहमद के प्रयासों की वे हमेशा तारीफ करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
