रमजान से पूर्व तीन अलगाववादी नेताओं को रिहा किया गया (लीड-1)

श्रीनगर, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। रमजान के पावन महीने के मद्देनजर जम्मू कश्मीर के अधिकारियों ने गिरफ्तार किए गए अलगाववादी नेताओं सैयद अली गिलानी, मीरवाइज उमर फारूख और मुहम्मद यासीन मलिक को सोमवार को रिहा कर दिया। इस बीच कश्मीर घाटी में कर्फ्यू में दी गई ढील के दौरान अधिकांश क्षेत्रों में शांति रही।

गिलानी और मीरवाइज को 24 अगस्त को उग्र प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किया गया था जबकि मलिक को उसके अगले दिन श्रीनगर में हिरासत में लिया गया था। ये तीनों नेता श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड को जमीन न दिए जाने और कश्मीर की आजादी की मांग को लेकर श्रीनगर के लाल चौक की ओर प्रदर्शन के लिए बढ़ रहे थे।

रिहाई के तुरंत बाद गिलानी को छाती में दर्द की शिकायत के बाद श्रीनगर के सौरा चिकित्सा संस्थान में भर्ती कराया गया, जबकि मीरवाईज और मलिक अपने-अपने घरों को लौट गए।

इससे पहले, सोमवार को लगातार नौवें दिन भी घाटी में कर्फ्यू जारी रहा। हुर्रियत नेताओं ने आज शांतिपूर्ण प्रदर्शन का आह्वान किया था। प्रशासन ने भी इसके मद्देनजर सतर्कता बरत रखी थी।

राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि कानून और व्यवस्था की समीक्षा के बाद ही कर्फ्यू में चरणबद्ध तरीके से ढील दी जाएगी।

घाटी के विभिन्न इलाकों में रविवार को कर्फ्यू में ढील दी गई थी। श्रीनगर, कुलगाम, शोपियां , अनंतनाग और कुपवाड़ा जिलों में कर्फ्यू में ढील दिए जाने के बाद हिंसा भड़क उठी थी, जिसके बाद इन इलाकों में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया था।

गौरतलब है कि श्रीअमरनाथ संघर्ष समिति और राज्यपाल के प्रतिनिधियों के बीच रविवार तड़के पांचवें दौर की वार्ता में समझौता हो गया। समझौते के अनुसार श्रीअमरनाथ श्राइन बोर्ड को तीर्थ यात्रा के दौरान 40 एकड़ भूमि के उपयोग करने का विशेष अधिकार दिया गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+