'सिंह इज किंग' ने बेटे के साथ समय गुजारा
मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में अपनी पत्नी ट्विंकल और पुत्र के साथ मोंटे कार्लो में छुट्टियां बिताकर लौटे हैं।
मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। बालीवुड अभिनेता अक्षय कुमार हाल ही में अपनी पत्नी ट्विंकल और पुत्र के साथ मोंटे कार्लो में छुट्टियां बिताकर लौटे हैं।
अक्षय ने आईएएनएस को बताया कि जब भी वे अपने परिवार के साथ छुट्टियां बिताते हैं, तो पत्नी और बेटे के लिए अलग-अलग समय निकालते हैं, ताकि परिवार में सभी खुश रहें।
अक्षय ने कहा कि जब भी वे अपने बेटे के साथ समय बिताते हैं, तो मोबाइल फोन से दूरी बना लेते हैं। उनका मानना है कि 'सिंह इज किंग' की सफलता के बाद उनका दायित्व बढ़ गया है।
अक्षय ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि 'सिंह इज किंग' इतनी बड़ी सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि उन्हें अपेक्षा से अधिक लोगों का प्यार प्राप्त हुआ है।
अब अक्षय 'चांदनी चौक टू चाइना' फिल्म में दिखेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
