भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम इंग्लैंड रवाना
मुंबई, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत की अंडर-16 फुटबाल टीम सोमवार को इंग्लैंड रवाना हो गई। नौ दिन के दौरे में भारतीय टीम को कुछ अभ्यास मैच खेलने हैं।
भारतीय टीम को इस वर्ष अक्टूबर में होने वाली एशियाई फुटबाल महासंघ (एएफसी) कप के मुख्य दौर की तैयारियों के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड भेजा गया है।
सबसे अहम बात यह है कि इंग्लैंड में भारतीय टीम को इंग्लिश प्रीमियरशिप में खेलने वाली दो शक्तिशाली टीमों एवर्टन और मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ अभ्यास मैच खेलने का मौका मिलेगा।
एवर्टन के साथ भारतीय टीम का मुकाबला शुक्रवार को होना है, जबकि मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ उसकी भिड़ंत नौ सितंबर को होगी।
एएफसी चैंपियनशिप का आयोजन अक्टूबर में उज्बेकिस्तान में होगा। भारत में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल भारतीय टीम की प्रायोजक है।
इस वर्ष जुलाई में भारतीय टीम ने अमेरिका के वेस्ट वर्जीनिया प्रांत का दौरा किया था। इस दौरे में भारत ने सात अभ्यास मैच खेले थे। शानदार फार्म में चल रही भारतीय टीम ने अपने सभी मैच जीते थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
