मध्यप्रदेश में चार शिकारी गिरफ्तार

भोपाल, 01 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के रायसेन जिले में रविवार को पुलिस ने चार शिकारियों को धर दबोचा। उनके कब्जे से चीतल के मांस और खाल बरामद किए गए हैं। पकड़े गए शिकारियों में भोपाल विकास प्राधिकरण का एक निलंबित अधिकारी भी शामिल है।

रायसेन जिले के सलामतपुर थाने के प्रभारी बलवीर सिंह जाट ने आईएएनएस को बताया कि रविवार को उन्हें सूचना मिली कि कुछ लोग ग्यारसपुर के जंगल में शिकार कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी की और एक मारुति कार की तलाशी ली, जिसमें चीतल का मांस और खाल बरामद किए गए।

पुलिस ने मोहम्मद नईम, फईम, जमील और एऩ उद्दीन को हिरासत में ले लिया है। उनके कब्जे से 315 बोर की बंदूक, कारतूस और सर्च लाइट बरामद किए गए हैं। मोहम्मद नईम भोपाल विकास प्राधिकरण का निलंबित अधिकारी है। नईम के पास नगर सुरक्षा समिति का परिचय पत्र भी पाया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+