इराकी सुरक्षा बलों ने संभाली अनबार प्रांत की जिम्मेदारी (लीड-1)

बगदाद, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिमी इराक के अनबार प्रांत की सुरक्षा की जिम्मेदारी सोमवार को इराकी सुरक्षा बलों ने संभाल ली।

एक समारोह में अमेरिकी सेना और प्रांतीय सरकार के बीच इस संबंध में हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर इराक के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोवाफाक अल-रूबेई ने अनबार प्रांत की सुरक्षा स्थानांतरण की घोषणा की।

अनबार प्रांत में 25 हजार अमेरिकी सैनिक तैनात थे। अब ये सैनिक शहर के बाहर अपने ठिकानों में रहेंगे और आवश्यकता पड़ने पर ही यहां आएंगे।

वैस तो बगदाद से 110 किलोमीटर पश्चिम में स्थित सुन्नी बहुल अनबार प्रांत की सुरक्षा का स्थानांतरण जून के आखिर में ही होना था लेकिन स्थानीय नेताओं में विवाद के चलते इसमें विलंब हो गया है।

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार इराक के कुल 18 प्रांतों में से 10 प्रांतों पर इराकी सुरक्षा बलों का नियंत्रण है। अनबार देश का 11 वां राज्य होगा जहां की सुरक्षा की जिम्मेदारी इराकी सुरक्षा बलों के हाथों में होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+