रियल मैड्रिड और बार्सिलोना की स्पेनिश प्रीमियर लीग में खराब शुरुआत
मैड्रिड, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। मशहूर फुटबाल क्लबों रियल मैड्रिड और बार्सिलोना ने स्पेनिश प्रीमियर लीग में अपने अभियान की शुरुआत हार के साथ की।
रविवार को खेले गए मुकाबलों में जहां रियल मैड्रिड को डेर्पोटिवो ला कोरुना के हाथों 1-2 से पराजय झेलनी पड़ी, वहीं बार्सिलोना को नुमांसिया ने 0-1 सह हरा दिया।
पिछले 30 वर्षो में पहली बार ऐसा हुआ है कि दोनों बड़ी टीमें पहले ही दिन हार कर बाहर हो गईं हों।
रियल के खिलाफ डेर्पोटिवो ने आक्रामक शुरुआत की और महज दो मिनट के भीतर पहला गोल दाग दिया। दूसरे हाफ की शुरुआत में ही रियल ने गोल दागकर बराबरी की, लेकिन डेर्पोटिवो ने 53 वें मिनट में एक बार फिर गोल दागा जो अंतत: निर्णायक सिद्ध हुआ।
समाचार एजेंसी डीपीए द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इससे पहले हुए एक अन्य मुकाबले में बार्सिलोना अपेक्षाकृत अनजान टीम नुमांसिया से 1-0 से हार गया। नुमांसिया के स्ट्राइकर मारियो मार्टिनेंज ने खेल के 14 वें मिनट में मैच का पहला और अंतिम गोल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
