यूरोप को तेल, गैस आपूर्ति में कटौती नहीं: पुतिन
मास्को, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। रूस के राष्ट्रपति व्लादीमिर पुतिन ने रविवार को कहा कि जार्जिया संकट के कारण पश्चिमी यूरोप को तेल और गैस की आपूर्ति में कटौती नहीं की जाएगी।
'इंटरफैक्स' समाचार एजेंसी ने पुतिन के हवाले से कहा है कि पश्चिम को तेल और गैस आपूर्ति की मात्रा में कटौती की कोई योजना नहीं है।
ब्रिटिश दैनिक 'टेलीग्राफ' ने रिपोर्ट दी थी कि यदि यूरोपीय संघ ने जार्जिया विवाद के कारण रूस पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया तो मास्को इसके जवाब में यूरोप को तेल और गैस आपूर्ति में कटौती की योजना बना रहा है।
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जार्जिया संकट पर चर्चा के लिए यूरोपीय संघ की आपात बैठक सोमवार को होने वाली है।
रूस ने जार्जिया के दोनों अलगाववादी प्रांतों दक्षिण ओस्सेतिया और अब्खाजिया को स्वतंत्र राष्ट्र की औपचारिक मान्यता दे दी है।
जार्जिया के राष्ट्रपति मिखाइल साक्शविली ने रविवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूरोपीय संघ रूस द्वारा जार्जिया के क्षेत्रों जबरन कब्जे के खिलाफ स्पष्ट संदेश देगा।
जर्मन विदेशमंत्री फै्रंक-वाल्टर स्टीनमीयर ने शीतयुद्ध के उपायों को अपनाने के खिलाफ चेतावनी देते हुए कहा कि समस्या के हल के अन्य राजनीतिक उपाय अपनाए जाने की आवश्यकता है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*