डी. सुब्बा राव होंगे आरबीआई के गवर्नर (लीड-1)
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। वित्त सचिव दुववुरी सुब्बाराव भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर होंगे। इसकी घोषणा सोमवार को की गई।
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। वित्त सचिव दुववुरी सुब्बाराव भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के नए गवर्नर होंगे। इसकी घोषणा सोमवार को की गई।
मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के पूर्व छात्र राव वर्तमान गवर्नर वाई. वी. वेणुगोपाल रेड्डी की जगह लेंगे।
रेड्डी इस सप्ताह अपने कार्यभार से मुक्त हो रहे हैं। उन्होंने जुलाई 2003 में बिमल जालान की जगह गवर्नर का पद संभाला था।
सोमवार की शाम वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने कहा, "वर्तमान वित्त सचिव सुब्बा राव पांच सितंबर को आईबीआई के गवर्नर का पद संभालेंगे। उनका कार्यकाल अगले तीन वर्ष का होगा।" इससे पहले यह संभावना व्यक्त की जा रही थी कि रेड्डी को तीन साल का सेवा विस्तार दिया जा सकता है।
सन 1972 के भारतीय प्रशासनिक सेवा के आंध्र प्रदेश कैडर के अधिकारी राव प्रधानमंत्री आर्थिक सलाहकार परिषद के सचिव रह चुके हैं।
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) कानपुर के छात्र रहे राव ने ओहियो स्टेट विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में मास्टर की डिग्री हासिल करने के बाद प्रशासनिक सेवा को अपनाया।
राव ऐसे वक्त में आरबीआई के गवर्रन का पद संभाल रहे हैं जब देश में मुद्रास्फीति की दर पिछले 16 वर्ष के उच्चतम स्तर पर 12 फीसदी से अधिक है और विकास दर गिरकर 7.9 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई है।
वर्तमान गवर्रन रेड्डी की कठोर मौद्रिक नीतियों को विकास दर में गिरावट की वजह माना जा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications
