वाराणसी में बीएसएनएल की सेवा ध्वस्त, उपभोक्ता त्रस्त

वाराणसी, 1 सितंबर (आईएएनएस)। बीएसएनएल की सभी मोबाइल सेवाएं बीती आधी रात से ध्वस्त हो जाने के कारण उपभोक्ताओं को रविवार को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बीएसएनएल के मोबाइल धारकों का फोन न तो उसके खुद के नेटवर्क पर लग रहा था और न ही अन्य किसी दूसरी कम्पनी के नेटवर्क पर।

यही नहीं बीएसएनएल के मोबाइल से न तो बेसिक फोन पर बात हो पा रही थी और न ही बेसिक फोन से किसी नेटवर्क पर। रविवार होने की वजह से बीएसएनएल कार्यालय बंद थे इसलिए उपभोक्ता बीएसएनएल कार्यालय में फोन न करके गड़बड़ी की जानकारी के लिए म्ीाडिया कार्यालयों से पूरे दिन संपर्क करते रहे।

वाराणसी दूरसंचार निगम के महाप्रबंधक डी. एन. त्रिपाठी से बड़ी मुश्किल से जब संपर्क हुआ तो उन्होंने बताया कि वाराणसी के बीएसएनएल धारकों की सेवाएं बीती आधी रात के बाद से ही लखनऊ से लिंक कट जाने के कारण ध्वस्त है। उन्होंने बताया कि रविवार होने की वजह से स्थिति ज्यादा खराब हुई है। लेकिन इसे ठीक करने में दो से तीन घंटे से ज्यादा नहीं लगेंगे।

इधर बीएसएनएल का नेटवर्क लगातार खराब रहने के कारण इसके उपभोक्ता दूसरी कम्पनी का सिम कार्ड लेने लगे हैं। इसी वजह से रविवार होने के बावजूद एक निजी कम्पनी ने सिम कार्ड देने के लिए अपने कार्यालय को खोल रखा था।

वाराणसी के दुर्गा कुंड स्थित इस कार्यालय में सिम के लिए लाइन लगाकर खड़े एक ग्राहक अवधेश ने बताया कि बीएसएनएल का नेटवर्क पिछले एक महीने से खराब चल रहा है जिसे ठीक करने की जरूरत बीएसएनएल सिर्फ इसलिए नहीं समझता है क्योंकि यह अभी भी सरकारी कार्यालय की तरह काम करता है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+