टोरंटो फिल्म उत्सव का हिस्सा बनती जा रही हैं बालीवुड की फिल्में
टोरंटो, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फिल्म उत्सव(टीआईएफएफ) के एक प्रमुख आयोजक ने कहा है कि इस उत्सव के दौरान बालीवुड की फिल्में महज खानापूर्ति के लिए नहीं दिखाई जा रही हैं बल्कि वे तेजी से विश्व फिल्म उत्सवों का प्रमुख हिस्सा बनती जा रही हैं।

टीआईएफएफ की सह निदेशक कैमरोन बेली ने कहा, "इस वर्ष फिल्म उत्सव का आयोजन चार से तेरह 13 सितंबर तक किया जा रहा है। उत्सव के दौरान नंदिता दास द्वारा निर्देशित पहली फिल्म 'फिराक' और प्रियदर्शन की 'कांचीवरम' प्रदर्शित की जाएंगी। इसके साथ ही अनीस बज्मी की फिल्म 'सिंह इज किंग' का भी प्रदर्शन किया जाएगा।"
नंदिता की फिल्म 'फिराक' वर्ष 2002 में हुए गुजरात दंगे के बाद की एक घटना पर आधारित है, जबकि प्रियदर्शन की फिल्म 'कांचीवरम' तमिलनाडु में रेशम कारोबार से जुड़े कामगारों की कहानी है।
बेली ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "पिछले तीन वर्षो से हम लोग बालीवुड की बड़ी फिल्मों का प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाले वर्षो में यहां प्रदर्शित होने जाने वाली फिल्मों की संख्या में और वृद्धि होगी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications