मध्यप्रदेश के 11 जिले फाइलेरिया प्रभावित
भोपाल, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। मध्यप्रदेश के 11 जिले फाइलेरिया (हाथी पांव) ग्रसित हैं। इसका फैलाव सरकार के लिए चिन्ता जनक है। इससे निपटने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाई गई है जिसके तहत इन जिलों की प्रभावित एक करोड़ की आबादी को राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर डी़ ई़ सी़ गोली का सेवन करवाया जाएगा।

फाइलेरिया से निपटने के लिए बनाए गए स्टेट टास्क फोर्स की हुई बैठक में बताया गया कि क्यूलेक्स मलेरिया से फाइलेरिया फैलता है। प्रदेश के 11 जिले छतरपुर, टीकमगढ़, सतना, पन्ना, दतिया, कटनी, दमोह, छिन्दवाड़ा, रीवा, उमरिया और सागर इस बीमारी से प्रभावित हैं। बैठक में तय किया गया कि राष्ट्रीय फाइलेरिया दिवस पर 11 नवंबर को प्रभावित आबादी को डी़ ई़ सी़ गोली खिलाई जाएगी।
प्रमुख सचिव राकेश साहनी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में स्पष्ट निर्देश दिए गए कि दो वर्ष से कम आयु के बच्चों, गर्भवती महिलाओं और गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों को दवाई का सेवन न कराया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Click it and Unblock the Notifications