फोर्ब्स की सूची में भारत से जुड़ी महिलाएं पहले तीन स्थानों पर काबिज
वाशिंगटन, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। भारत से जुड़े तीन व्यक्तिओं लक्ष्मी निवास मित्तल, मुकेश अंबानी और कुशलपाल सिंह की बेटियों ने फोर्ब्स पत्रिका की उन 10 महिलाओं की सूची में शीर्ष तीन स्थान हासिल किए हैं जिन्हें उनके अरबपति पिताओं से सबसे अधिक संपत्ति मिल सकती है।
पत्रिका ने भारतीय मूल के ब्रिटिश उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल की बेटी वनीशा मित्तल भाटिया को पहला स्थान दिया है। मित्तल दुनिया के चौथे सबसे धनी व्यक्ति हैं। वनीशा आर्सेलर मित्तल के निदेशक मंडल में हैं।
पत्रिका के मुताबिक, "कंपनी में उनका योगदान और केवल एक भाई होने के कारण पिता की संपत्ति में उन्हें भारी हिस्सा मिलने की उम्मीद है।"
सूची में दूसरा स्थान मुकेश अंबानी की इकलौती बेटी ईशा अंबानी को दिया गया है। मुकेश दुनिया में पांचवे सबसे बड़े धनपति हैं। वह अभी किशोरावस्था में है लेकिन अपने पिता की कंपनी में शेयर धारक हैं।
पत्रिका ने अचल संपत्ति के भारतीय कारोबारी कुशलपाल सिंह की बेटी पिया सिंह को सूची में तीसरा स्थान दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
