बजाज की मोटरसाइकिलों की बिक्री बढ़ी, तिपहिया वाहनों की घटी
नई दिल्ली, 1 सितम्बर (आईएएनएस)। दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बजाज ऑटो लिमिटेड की मोटरसाइकिलों की बिक्री इस वर्ष अगस्त में पांच प्रतिशत बढ़ गई, लेकिन तिपहिया वाहनों की बिक्री इतनी ही प्रतिशत घटी है।
कंपनी की ओर से सोमवार को इसकी घोषणा की गई। आधिकारिक बयान के मुताबिक इस वर्ष अगस्त में बजाज ने 1,75,274 मोटरसाइकिलों की बिक्री की। पिछले वर्ष की समान अवधि में कंपनी ने 1,67,483 मोटरसइकिल बेचे।
अगस्त में कंपनी ने कुल 1,76,631 दोपहिया वाहनों की बिक्री की। यह पिछले वर्ष की समान अवधि में हुई बिक्री से चार प्रतिशत अधिक है। पिछले वर्ष अगस्त में कंपनी ने 1,70,203 दोपहिया वाहन बेचे थे।
कंपनी के मुताबिक इस अवधि में 24,324 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जबकि पिछले वर्ष की समान अवधि में 25,504 तिपहिया वाहनों की बिक्री हुई थी। इस तरह बजाज की तिपहिया वाहनों की बिक्री में इस दौरान पांच प्रतिशत की गिरावट आई।
बयान के मुताबिक अगस्त में कंपनी ने कुल 2,00,955 वाहनों का निर्यात किया, जबकि पिछले वर्ष इसी महीने 1,95,707 वाहनों का निर्यात किया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications
