बाढ़ पीड़ितों के लिए बदल गए हैं सरकार के मायने

पटना ,1 सितम्बर (आईएएनएस)। बिहार के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अपना सब कुछ खोकर कर राजधानी पटना में पनाह लेने आए लोगों के लिए अब सरकार के मायने बदल गए हैं। इन बाढ़ पीड़ितों की मानें तो इन सभी का भरोसा अब राज्य सरकार से उठ गया है।

कोसी नदी में प्रलंयकारी बाढ़ को आए 14 दिन गुजर गए हैं। बाढ़ प्रभावित 15 जिलों से जान बचाकर पटना पहुंचे लोगों के लिए अब तक यहां एक भी राहत शिविर नहीं खोला गया है। रेल मंत्री लालू प्रसाद ने भी रविवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के बाद राजधानी में एक भी राहत शिविर शुरू नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई थी।

मधेपुरा के उदाकिशुनगंज से जान बचाकर पटना पहुंचे शंभु चौधरी के पास आज से 15 दिन पहले वह सब कुछ था जिससे वे अपनी जिंदगी अच्छे ढंग से जी सकते थे, लेकिन अब उनके पास कुछ भी नहीं बचा है। वे अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों के साथ पटना रेलवे स्टेशन पर पिछले चार दिनों से हैं। इन सभी को बीते चार दिनों से अन्न का एक दाना भी नसीब नहीं हुआ है।

चौधरी ने आईएएनएस को बताया, 'हम लोग यहां यह सोचकर आए थे कि राहत शिविर में रहने के लिए जगह मिल जाएगी और साथ ही यहां रोजगार भी ढूंढ़ लिया जाएगा, लोकिन यहां तो भूखे रहकर हमें रोजगार ढ़ूढ़ना पड़ रहा है।" उन्होंने कहा कि अब राज्य सरकार पर किसी तरह का भरोसा नहीं किया जा सकता है।

मधेपुरा के ग्वालपाड़ा निवासी सोहन सिंह की भी स्थिति चौधरी की ही तरह है। वे राजेन्द्र नगर टर्मिनल के प्लेटफार्म पर गत दो दिनों से अपनी नवविवाहिता बहन के साथ हैं। सोहन ने कहा कि राहत शिविर नहीं होने के कारण बाढ़ प्रभावित इलाकों से पटना पहुंचे लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव प्रत्यय अमृत ने बताया कि पटना में फिलहाल बाढ़ राहत शिविर खोलने की कोई योजना नहीं है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+